{"_id":"60b27f4d8ebc3e7518650e61","slug":"sapai-tweet-about-wheat-purchase-center-problems-auraiya-news-knp631126985","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद केंद्रों पर समस्याओं के अंबार पर सपा ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद केंद्रों पर समस्याओं के अंबार पर सपा ने सरकार को घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। जिले में गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को हो रही समस्याओं की खबर पर सपाइयों ने सरकार को घेरा है। समाजवादी पार्टी के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल से कंचौसी व बिधूना के खरीद केंद्रों पर अव्यवस्था संबंधी खबरों को पोस्ट कर सरकार से समाधान की मांग की गई है।
शनिवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे सपा की ओर से किए गए ट्वीट में औरैया जिले में कंचौसी केंद्र पर गेहूं खरीद न होने पर किसानों का हंगामा, बिधूना के ताजपुर केंद्र पर बारदाना न होने पर खरीद ठप संबधी खबरों की कटिंग पोस्ट की गई है।
समाजवादी पार्टी ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों पर फैली अव्यवस्था, भ्रष्टाचार, बारदाने की कमी से किसान बेहाल। इसी पोस्ट पर एक और रीप्लाई करते हुए पार्टी ने लिखा कि औरैया के बिधूना में बारदाना न होने से खरीद ठप। कंचौसी में गेहूं खरीद न होने से किसानों का हंगामा। सरकारी आदेशों को धता बताकर बीज की दुकानें बंद करा रही पुलिस, किसान और दुकानदार खा रहे लाठी। इसमें मांग की है कि परेशान किसानों की समस्या का समाधान कर क्रय केंद्रों पर जारी अव्यवस्था को दूर करे सरकार।