{"_id":"692c8aec1f56d93df40f5d82","slug":"sanitation-workers-innocent-son-dies-of-illness-father-blames-sir-auraiya-news-c-12-1-knp1069-1345910-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बीमारी से सफाईकर्मी के मासूम बेटे की मौत, पिता ने एसआईआर को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बीमारी से सफाईकर्मी के मासूम बेटे की मौत, पिता ने एसआईआर को ठहराया जिम्मेदार
विज्ञापन
औरैया। नगर पालिका में कार्यरत एक सफाईकर्मी के पांच माह के बेटे की बीमारी से मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। सफाईकर्मी ने बेटे की मौत के लिए एसआईआर को जिम्मेदार ठहराया है। उसने आरोप लगाया कि बेटा एक सप्ताह से बीमार था। वह छुट्टी मांग रहा था पर उससे दोहरी ड्यूटी कराई जा रही थी इसलिए वह समय नहीं निकाल सका। इस मामले में अधिकारी अपना पल्ला झाड़ते दिख रहे हैं।
शहर के नरायनपुर मोहल्ला निवासी भोले सिंह नगर पालिका में सफाईकर्मी हैं। उनका पांच माह का बेटा शिवा एक सप्ताह से बीमार था। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शिवा की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, बेटे ही मौत से आहत भोले सिंह ने इसके लिए एसआईआर और सुपरवाइजर को जिम्मेदार ठहरा दिया। आरोप लगाया कि पिछले पांच दिन से सुपरवाइजर उन पर दबाव बनाकर दोहरी ड्यूटी करा रहा था। उन्होंने कई बार बच्चे की गंभीर स्थिति बताकर अवकाश मांगा पर नहीं दिया गया। इस कारण वह बच्चे को न समय दे पाए और न ही उसे इलाज के लिए ले जा सके।
बच्चे की मौत के बाद से परिवार में मातम छा गया है। मोहल्ले के लोगों ने भी प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते बच्चे का इलाज हो जाता तो उसकी जान बच सकती थी। नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि अगर सुपरवाइजर ने अवकाश नहीं दिया था तो उसे उच्च अधिकारियों को पूरी स्थिति बतानी चाहिए थी।
विज्ञापन
मामला नगर पालिका परिक्षेत्र का है। ईओ को इस मामले को देखना चाहिए थे। अगर कोई लापरवाही हुई है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
- अजय आनंद, एसडीएम सदर
सफाईकर्मी व सुपरवाइजर दोनों को बुलाकर उनका पक्ष सुना गया। सफाईकर्मी ने बताया कि वह कई जगह बच्चे को दिखा चुका था। अगर इमरजेंसी थी और सुपरवाइजर अवकाश नहीं दे रहा था तो उसे उन्हें समस्या बतानी चाहिए थी।
- रामआसरे कमल, ईओ, नगर पालिका