फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sanitation was done to the entire city, government offices and trains of Bidhuna

बिधूना के पूरे नगर, सरकारी कार्यालयों और गाडिय़ों को किया गया सैनिटाइज

Fri, 17 Apr 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sanitation was done to the entire city, government offices and trains of Bidhuna
बिधूना (औरैया)। कोरोना के मरीज बढ़ने पर तहसील बिधूना प्रशासन सक्रिय हो गया है। नगर पंचायत कर्मचारियों ने शुक्रवार को नगर में प्रेशर टैंक से सैनिटाइज किया। भगत सिंह चौराहे पर सभी प्रशासनिक गाड़ियों और राहगीरों को भी सैनिटाइज किया गया। नगर प्रशासनिक भवन, कोतवाली परिसर में बने सभी आवासों को सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम राशिद अली ने बताया कि नगर को नगर पंचायत प्रशासन के सहयोग से सैनिटाइज कराया जा रहा है। सभी प्रशासनिक गाड़ियों को भगत सिंह सिंह चौराहे सैनिटाइज किया गया है। कोतवाली समेत नगर की सभी गलियां लोगों के भवनों पर भी टैंकर प्रेशर टैंकर द्वारा सैनिटाइज नगर पंचायत कर्मी कर रहे हैं। ताकि इस महामारी से लोगों को बचाया जा सके। उप जिलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन करें और घर पर ही रहें। घर में रहें सुरक्षित रहें। इस बीमारी का एक ही बचाव है कि एक-दूसरे से ही दूरी बनाए रखें। उन्होंने बैंक में आने-जाने वाले लोगों से भी कहा है कि आप लोगों के खाते में जब कोई मैसेज आए। बैंक में आकर अपना खाता चेक करें। बिना मतलब आप लोग घर से ना निकले। खाता की जानकारी आप घर पर ही जानकारी कर सकते हैं। एसडीएम ने शुक्रवार को राशन दुकानों औचक निरीक्षण कर सोशल डिस्टेंस का पालन करने को कहा। कोटा डीलरों से कहा कि सैनिटाइज व साबुन आदि रखें। जिससे खाद्य सामग्री लेने वाले लोगों को हाथ धुलाई जा सके। इस मौके पर बिधूना विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य, क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी राम सहाय सिंह समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे। प्रेशर टैंकर से छिड़काव कराने के दौरान इओ निषाद मधुरम अपने कर्मचारियों के साथ लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed