फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   samvida worker deadbody found hanged

आम के पेड़ से अधेड़ का लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Sat, 29 May 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
samvida worker deadbody found hanged
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के बंशी गांव के पास शनिवार सुबह खेत में संविदा कर्मी का शव लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

बंशी गांव निवासी बलवीर सिंह (55) दिबियापुर वन विभाग दफ्तर में संविदा कर्मी थे। बलवीर के पुत्र रोहित ने बताया कि पिता ने शुक्रवार रात को फोन कर बताया था कि वह घर नहीं आएंगे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह गांव के लोगों ने डेढ़ किलोमीटर दूर आम के पेड़ से उसके पिता का शव लटका देखा। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। उन्होंने हत्या का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। दरोगा भागीरथ ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र बोला, पिता को कोई परेशानी नहीं थी
ग्रामीण और परिजन घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। मृतक के पैंट और गमछे के सहारे शव डाल से लटका था। घटनास्थल से कुछ दूर पर मृतक का मोबाइल पड़ा मिला है। मृतक के पुत्र रोहित व परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को बलवीर ड्यूटी पर गए थे। वह किसी भी तरह से परेशान नहीं थे। घर पर सुबह आने की बात कहने के बाद से ही उनका फोन बंद जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed