{"_id":"69a1e4fa955e3d3a1d0c91b5","slug":"samples-of-food-items-collected-from-khoya-mandi-and-establishment-auraiya-news-c-211-1-aur1006-140520-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खोया मंडी व प्रतिष्ठान से भरे गए खाद्य पदार्थों के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खोया मंडी व प्रतिष्ठान से भरे गए खाद्य पदार्थों के नमूने
Sat, 28 Feb 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो-13- नमूने लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत:एसडीएम
औरैया। शहर की खोया मंडी और मिठाई प्रतिष्ठानों पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पहुंचकर नमूने भरे। साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिए गए।
एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में होली के पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल राय समेत पुलिस ने बाजार में जांच की। मिठाई निर्माण और विक्रय प्रतिष्ठान बालाजी स्वीट्स पर निर्माण की गुणवत्ता के मद्देनजर छापा मारा। निर्माण में प्रयुक्त होने वाले मटेरियल की जांच की गई। जांच में निर्माण स्थल पर साफ सफाई की कमी मिलने पर सफाई बरकरार रखने के निर्देश दिए गए।
खोया, पनीर व अन्य मटेरियल की गुणवत्ता की लैब में उच्च स्तरीय जांच के लिए नमूने लिए गए। इसके बाद नगर में फूलमती मंदिर के पास स्थित खोया मंडी में भी छापा मारकर कई विक्रेताओं के खोया गुणवत्ता की लैब में उच्च स्तरीय जांच के लिए नमूने लिए गए।