{"_id":"65204736db57fa93320fa9c8","slug":"sample-of-abortion-pills-present-in-the-district-drug-warehouse-failed-auraiya-news-c-211-1-aur1003-3775-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जिला ड्रग वेयर हाउस में मौजूद गर्भपात की गोलियों का सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जिला ड्रग वेयर हाउस में मौजूद गर्भपात की गोलियों का सैंपल फेल
विज्ञापन
औरैया। डीआई ने जिला ड्रग वेयर हाउस में छापेमारी कर पांच दवाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। लखनऊ लैब से आई रिपोर्ट में ड्रग वेयर हाउस में मौजूद गर्भपात संबंधी दवाई मानक विहीन मिली। जबकि अन्य तीन दवाइयों के सैंपल आने बाकी हैं।
औषधि निरीक्षण डॉ. ज्योत्सना आनंद ने बताया कि बीती 26 सितंबर को जिला ड्रग वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान उन्होंने पांच दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ में जांच के लिए भेजा गया था।
शुक्रवार को लखनऊ लैब से आई रिपोर्ट में गर्भपात के लिए प्रयोग की जाने वाली गोली मिसोप्रोस्टोल मानकविहीन निकली। इस पर ड्रग वेयर हाउस के कर्मचारियों को नोटिस जारी कर इन गोलियों की अस्पतालों को आपूर्ति बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वेयर हाउस व अस्पतालों में मौजूद दवा के स्टॉक की भी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक ने बताया कि अभी तीन अन्य दवाइयों के सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। मामले में जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद संबंधित के खिलाफ औषधि अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। संवाद