फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   samasya

किसानों की समस्याओं को जानने निकले कांग्रेसी

Sat, 08 Feb 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
samasya
औरैया। किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा अभियान चलाया जाएगा। समस्याओं को लेकर 17 मार्च को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन होगा। अभियान को सफल बनाने के लिए आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

शहर में इटावा रोड स्थित कृष्णा धाम में आयोजित बैठक के दौरान कांग्रेस पार्टी की महिला कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने कहा कि किसानों के हितों में कांग्रेस सरकार ने योजनाएं सफल रहीं हैं। मौजूदा सरकार सुविधाओं के नाम पर किसानों का शोषण कर रही है। जिस कारण किसान परेशान है और एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने कहा कि यह समय संघर्ष का है। संघर्ष ही किसानों की समस्याओं को दूर करेगी। किसानों की समस्या जानने के लिए पार्टी द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पांचवें चरण की शुरूआत हो चुकी है। जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने बताया कि किसान जन जागरण अभियान के तहत टोलियों में पार्टी कार्यकर्ता किसानों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को जानकर पत्रों को भरवाएंगे। इन पत्रों को प्रदेश व राष्ट्रीय नेताओं को सौंपा जाएगा। बताया कि 17 मार्च को किसानों की समस्याओं को लेकर लखनऊ में प्रदेश स्तरीय किसान आक्रोश प्रदर्शन होगा। जिसमें किसानों की समस्याओं को उजागर कर उनके निराकरण को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित, शेखर मिश्रा, अजीतल अगरकर, कमलेश राठौर, ब्रजेश कुमार, नाथूराम आदिम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed