{"_id":"b1fa401e2e1eda0e41a91f5438344120","slug":"samajwada-party-havan-pujan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने शुरू किया हवन पूजन, डाली आहुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने शुरू किया हवन पूजन, डाली आहुतियां
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
Updated Mon, 09 Mar 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ जाने पर परेशान सपाइयों ने हवन पूजन कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इस दौरान वेद मंत्रों के बीच युवा सपाइयों ने यज्ञ में आहुतियां डालीं।
विज्ञापन
बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का बीते दिन अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। इसके चलते उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सपा मुखिया के अस्वस्थ होने की खबर जैसे ही सपाइयों को मिली, उन्होंने वेद मंत्रों के बीच हवन पूजन शुरू कर दिया। इस दौरान गौरव रघुवंशी, रामपाल यादव, रामपाल भदौरिया, लकी यादव, वीपी यादव, लल्ला भदौरिया, रजनीश यादव आदि ने प्रमुख रूप से आहुतियां देकर ईश्वर से सपा मुखिया के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।
विज्ञापन