फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Samajeadi Party ran a bicycle

समाजवादी पार्टी की दौड़ी साइकिल

Thu, 06 Aug 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Thu, 06 Aug 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Samajeadi Party ran a bicycle

समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों एवं रीतियों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को बुधवार को जनपद के ब्लाकों में एक साथ साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा में युवाओं का जोश देखे ही बनता था। वहीं सपाइयों ने मिनी लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र के जन्म दिन पर केक काटा।

विज्ञापन



 
उत्सव गेस्ट हाउस में मिनी लोहिया एवं संघर्ष के प्रतीक स्व. जनेश्वर मिश्र का जन्म दिन मनाने के लिए एवं उनसे प्रेरणा लेकर सभी समाजवादियों ने साइकिल यात्रा निकाली। सदर विधायक मदन गौतम व राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन




औरैया ब्लाक में मीडिया प्रभारी अवधेश भदौरिया के नेतृत्व में साइकिल यात्रा रवाना हुई। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होती गांव-गांव तक पहुंची। साथ ही पार्टीजनों ने  सपा की रीतियों नीतियों का बखान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




यात्रा के दौरान रमाकांत अवस्थी,  धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, जितेंद्र यादव, हाफिज अब्दुल सत्तार, हर्षित  गुप्ता, उपेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।


 
इसी क्रम में सहार ब्लाक में सपा  जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव, मान सिंह यादव व अनवर सिंह यादव ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया


 वहीं भाग्यनगर ब्लाक के चिचौली गांव  में जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने साइकिल यात्रा में शामिल लोगों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।



यात्रा नगर के सुरान, राहतपुर, सुंदरीपुर, लुहिया, भरसेन होते हुए जैतापुर  में अनुज यादव के यहां विश्राम करेगी। इस मौके पर अमित यादव, अंकित गुप्ता,  नाथूराम, विजय पुरवार, राजीव गुप्ता, नामदेव आदि सपाई मौजूद रहे।


 

छात्रसभा ने दिखाया दम- औरैया।  प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिले में शुरू हुई साइकिल यात्रा में छात्रसभा ने भी दम दिखाया।


छात्रसभा जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा व जिला महासचिव हर्षित गुप्ता ने नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। युवाओं ने साइकिल यात्रा निकाल जनता को पार्टी की नीतियों व रीतियों से अवगत कराया। इस मौके पर उपेंद्र शुक्ला, शिवम, रामजी आदि छात्र मौजूद रहे।



बिधूना- समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा नगर के भगत सिंह चौराहे से आरंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए ग्रामों के लिए रवाना हुई।


रैली को रवाना करते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि सपा की नीतियां जन कल्याणकारी है और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विकास पर विश्वास करते हैं। यही कारण है कि आम जनमानस अपने आप को विकास से जुड़ा हुआ महसूस कर रही है।



बुधवार को समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा नगर के भगत सिंह चौराहे से आरंभ हुई। साइकिल यात्रा में क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता ने भाग लिया।


इसके अलावा सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रेखा वर्मा, सचिव रचना सिंह, निशा सिंह यादव, राजेश प्रताप यादव, राजेश सिंह चौहान, नरेश यादव, सुरेन्द्र यादव, राजे गुप्ता, संतोष सक्सेना, मनोज चतुर्वेदी, स्वदेश यादव, ध्यान सिंह यादव आदि लोगों ने अलग-अलग टोली में साइकिल यात्रा को बिधूना से गति प्रदान की।



अजीतमल (औरैया)। अजीतमल कस्बे के बस स्टैंड से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धि को गिनाते हुए रैली निकाली। रैली को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त ठाकुर, भोला सिंह व पूर्व राज्यमंत्री रामबाबू यादव ने रवाना किया।


साइकिल रैली का नेतृत्व कर रहे यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष टिल्लू राजपूत ने कहा कि यह रैली 12 अगस्त तक जारी रहेगी। इस दौरान वह सभी गांव की गलियों से होकर गुजरेगी। रैली के साथ चल रहे विधानसभा अध्यक्ष ओके चौधरी ने बताया कि साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है।


इस अवसर पर गया प्रसाद पाल, ब्लाक प्रमुख पति देवेंद्र यादव, गुडडू यादव  विमलेश सविता,  रामदर्शन कठेरिया, अमित दिवाकर, संजीव गुप्ता, सूबेदार सिंह  राजपूत, प्रभाकर कुशवाहा, बॉबीसिंह जिला सचिव यूथ ब्रिगेड, विजय  सिंह राजपूत, राजा सिंह, अर्जुन सेंगर, पूते राजपूत, राधे  राजपूत समेत सैकड़ों सपाई मौजूद रहे ।


 
एरवाकटरा प्रतिनिधि के अनुसार- ब्लाक अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में सपा की साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली कई गांवों से होकर गुजरी।


रैली का समापन चौधरी वीरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर कालेज में ग्राम प्रधान बादाम सिंह यादव ने किया। इस दौरान गौरव रघुवंशी, रामपाल सिंह यादव, सुनील यादव, राजेश यादव, संतोष यादव, अवधेश त्रिपाठी, चरन सिंह, उमा सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed