{"_id":"65d102371a16b598440641c4","slug":"salesman-beaten-up-for-demanding-money-for-diesel-case-filed-auraiya-news-c-211-1-aur1001-108758-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डीजल के रुपये मांगने पर सेल्समैन को पीटा, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डीजल के रुपये मांगने पर सेल्समैन को पीटा, मुकदमा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एरवाकटरा। कस्बा के बिधूना रोड स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार सुबह एक युवक ने ट्रक व कार में डीजल डलवाया। रुपये मांगने पर सेल्समैन को बेरहमी से पीटा। पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी राजेश बाथम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया वह कस्बा स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। शनिवार सुबह करीब पौने 10 बजे नगला मये निवासी रेशू यादव ने अपने डंपर और कार में डीजल भरवाया। जब उसने पैसे मांगे तो आरोपी रेशू ने गाली गलौज की।
आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सूचना पर थाना से पहुंची पुलिस ने फुटेज भी जांची। थाना प्रभारी निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए हैं।