फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   salary

ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल व बाबू का वेतन रोका

Tue, 16 Mar 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
salary
जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बिधूना में डीएम सुनील कुमार वर्मा व एसपी अपर्णा गौतम ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

एक फरियादी ने उसे मृत दिखा पेंशन बंद करने की शिकायत की। इस पर डीएम ने काम में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी और लेखपाल का वेतन रोकने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

बिधूना तहसील में अछल्दा ब्लाक के गांव मोहम्मदाबाद निवासी शिवशंकर ने डीएम सुनील कुमार वर्मा को व्यथा सुनाई। बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी सलीम अहमद ने वृद्धावस्था पेंशन की जांच करने के दौरान उसे मृत दिखाकर उसकी पेंशन बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था, जिसमें लेखपाल शिवम राजपूत ने बिना जांच किए ही प्रमाण पत्र पर 48 हजार की आय भर दी। वह चार बार इस बारे में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें कर चुका है।
एडीएम न्यायिक एमपी सिंह ने संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी व अन्य दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए थे, लेकिन अछल्दा थाना पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
ये सुनकर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने तत्काल दोषी ग्राम पंचायत अधिकारी सलीम अहमद व लेखपाल शिवम राजपूत का वेतन रोकने व विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए। डीएम से न्याय मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर खुशी नजर आई।
बिधूना में 125 में 27 शिकायतों का निस्तारण किया गया। औरैया सदर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम रेखा एस चौहान ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
यहां 103 शिकायतों में मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। अजीतमल में सीडीओ अशोक बाबू मिश्रा ने शिकायतें सुनीं। 68 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार संध्या शर्मा, बीडीओ अश्वनी सोनकर सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बिधूना क्षेत्र के गांव खानजहांपुर चिरकुंआ निवासी अमर सिंह ने तहसील बिधूना में तैनात आरके बाबू बवलेश के खिलाफ डीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि आरके बाबू ने खतौनी में गलत नाम दर्ज कर दिया है। कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
इस पर डीएम ने तत्काल प्रभाव से आरके बाबू का वेतन रोकने के साथ ही विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए। पीड़ित की शिकायत पर एक घंट के अंदर खतौनी में संशोधन करने के भी आदेश दिए।

सदर तहसील में नारायनपुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि सोमवार शाम दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने ओवरटेक करके उसकी स्कूटी छीनने का प्रयास किया। 27000 रुपये भी लूट लिए लेकिन कोतवाली में रिपोर्ट नहीं लिखी गई। एडीएम ने कोतवाली पुलिस को पीड़ित के शिकायती पत्र पर जांच कर मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed