{"_id":"51b36ee0a2e9dfc0da0f3dc8d8fd92de","slug":"sai-sedan-came-with-great-pomp-trip-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली साईं पालकी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली साईं पालकी यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sat, 01 Aug 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री साईं मंदिर से साईं पालकी का नगर भ्रमण गाजे-बाजे के साथ हुआ। इस दौरान भक्तों की श्रद्धा और आस्था का सैलाब सड़कों पर उमड़ा रहा। साईं भजन के बीच महिला- पुरुष भक्ति भाव में डूबे रहे। नगर से निकली साईं पालकी का जगह-जगह शरबत आदि का वितरण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री र्साइं मंदिर से साईं पालकी की भ्रमण यात्रा आरंभ हुई। साईं भजनों पर महिला पुरुष भक्तों ने भावविभोर होकर नृत्य किया ।
विज्ञापन
साईं पालकी पुरानी तहसील चौराहे से फीडर रोड होते हुए नगर के प्रमुख भगत सिंह चौराहा पहुंची। यहां लोगों ने श्री साईं की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की। भर्थना रोड पर सपा नेता लकी यादव के आवास पर श्री साईं की आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया गया
विज्ञापन
।
अगले पड़ाव में यात्रा बेला रोड होते हुए नदी तिराहा पहुंची, जहां भक्तों का स्वागत शर्बत आदि वितरण किया गया। साईं यात्रा नगर के मुख्य लोहामंडी बाजार से होते हुए वापस साईं मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हो गया।
इस अवसर पर हरिश चंद्र सक्सेना, राधा मोहन अग्निहोत्री, अरुणा सक्सेना, अनुज अग्निहोत्री, संतोष सक्सेना, लकी यादव, ओमशंकर, ममता गुप्ता, रीता चौहान, उर्मिला पोरवाल, कुसुम, पूनम वाजपेयी, वीरेंद्र दीक्षित, छोटे, अखिलेश यादव, जगत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
गायत्री प्रज्ञापीठ में सामूहिक गुरूपूजन- बिधूना (औरैया)। नगर के भर्थना रोड स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ पर गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन गुरू गीता पाठ व सामूहिक गुरूपूजन व गायत्री महायज्ञ हुआ। कार्यक्रम समापन पर सहभोज का आयोजन किया गया।
नगर में गायत्री प्रज्ञा पीठ पर शुक्रवार को दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के अंतिम दिन सुबह 7 बजे से गुरूगीता पाठ तथा 8:30बजे से सामूहिक गुरूपूजन व गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान गायत्री प्रज्ञापीठ के लोगों द्वारा कार्यक्रम समापन के बाद सहभोज देर शाम तक जारी रहा।