{"_id":"687bdf464fba9a072e01961c","slug":"sahib-talaabs-land-was-occupied-auraiya-news-c-211-1-aur1006-128931-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: साहब-तालाब की जमीन पर हो गया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: साहब-तालाब की जमीन पर हो गया कब्जा
Sat, 19 Jul 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
औरैया। साहब, तालाब की जमीन पर कब्जा हो गया है। विपक्षियों ने पेड़ भी बेच दिए। हमारा इंसाफ कर दीजिए। बिधूना तहसील सभागार में शनिवार को यह फरियाद हरचंदपुर निवासी कमलेश तिवारी ने की। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जनसुनवाई की। फरियादियों की ज्यादातर समस्याएं जमीन विवादों से जुड़ी रहीं। इसमें फर्जी पट्टे तो कहीं जमीन पर कब्जे की शिकायत रही। सुनवाई करते हुए डीएम ने संबंधित को निस्तारण के निर्देश दिए।
बोले फरियादी
केस.1-
विपक्षियों ने बेच दिए पेड़
पुर्वा गोविंद हरचंदपुर निवासी कमलेश तिवारी ने डीएम से कहा कि गांव में तालाब की जमीन पर किशन बिहारी, मदनलाल व नारायण ने कब्जा कर लिया है। इससे जल संचयन नहीं हो पता है। तालाब के आसपास के पेड़ भी विपक्षियों ने बिक्री कर दिए हैं। तालाब का रकबा तीन बीघा है जो मौके पर एक बीघा भी नहीं बचा है। इस पर एसडीएम को निर्देश दिए गए कि तालाब की जमीन की पैमाइश कराएं। साथ ही मनरेगा से तालाब की खोदाई कराई जाए।
-- --
केस.2-
बंद हो गई पेंशन, बड़ी परेशानी
नवीन बस्ती गांधीनगर निवासी गया प्रसाद ने बताया कि उन्हें समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी। उनकी उम्र 80 वर्ष है। भरण-पोषण के लिए कोई दूसरा सहारा नहीं है। वृद्धावस्था पेंशन बंद हो जाने के कारण बहुत परेशानी होती है। इस पर डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को त्वरित जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
-- --
केस.3-
सेनी गांव निवासी कमलेश कुमार अवस्थी ने बताया कि गांव में 0.388 हेक्टेयर का पट्टा अशरफ अली के नाम हुआ था जो कि भू प्रबंधन समिति के सदस्य फरीद बानो के ससुर थे। इसी क्रम में एक और पट्टा विमलेश बानो पत्नी अशरफ अली के नाम कराया गया था जो कि फर्जी है। दस्तावेजों में अशरफ अली की पत्नी का नाम विलकीसन अंकित है। दस्तावेजों की जांच कर ली जाए। दोनों पट्टे नियम विरुद्ध है। इस पर डीएम ने एसडीएम बिधूना को निर्देश दिए कि मामले की अभिलेखीय जांच के साथ-साथ पात्रता की जांच कराते हुए आख्या उपलब्ध कराएं और यदि अपात्र हैं तो पट्टा निरस्तीकरण के लिए भेजें।
इंसेट
187 शिकायतों में 18 का हुआ निस्तारण
डीएम ने मिशन समाधान के तहत की जाने वाली कवायद में वीडियोग्राफी पर विशेष जोर देने को कहा गया। निस्तारण के बाद भी विवाद खड़ा करने पर एफआईआर कराए जाने के भी निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में कुल 187 शिकायतें आईं जिनमें से 18 मामलों को त्वरित निस्तारित किया गया। जनसुनवाई से पहले डीएम ने संग्रह अभिलेखागार का निरीक्षण किया।
इस मौके पर एसडीएम बिधूना गरिमा सोनकिया, सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी सीपी सिंह, तहसीलदार बिधूना जितेश वर्मा, सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्र, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।