{"_id":"685c3f5fd3a40a290701acd9","slug":"sahara-superintendent-warned-for-not-reaching-office-on-time-auraiya-news-c-211-1-aur1007-127846-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: समय से कार्यालय न पहुंचने पर सहार अधीक्षक को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: समय से कार्यालय न पहुंचने पर सहार अधीक्षक को चेतावनी
Wed, 25 Jun 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जूम मीटिंग के जरिये कार्यों और योजनाआें की समीक्षा की।
स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा में सीएचसी सहार प्रभारी नदारद मिले। समय से कार्यालय न पहुंचने पर डीएम ने उन पर नाराजगी जताई और उन्हें चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इसे लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल व कार्यालय में सभी अधिकारी समय से पहुंचे और जरूरतमंदों को विभागीय सेवाएं व योजनाओं का लाभ दें। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने राजस्व अफसरों को वादों का निस्तारण समय से करने के निर्देश दिए। कहा कि 30 जून के पूर्व वाद निस्तारण कर लक्ष्य पूरा करें, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने अन्ना गोवंशों को संरक्षित करने को अभियान चलाएं और पकड़कर गोशाला में संरक्षित करें। उन्होंने आईजीआरएस के संदर्भों का निस्तारण गुणवत्ता करने को कहा। जिससे जनपद का संतुष्टि प्रतिशत ऊपर उठ सके।