फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   safai,civic,auraiya

यमुना तट पर चलाया सफाई अभियान

Sun, 14 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
safai,civic,auraiya
औरैया। समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने रविवार को यमुना तट पर सफाई अभियान चलाया। साथ ही गोष्ठी के दौरान समाजसेवियों ने नदी में गिरने वाले शहर के गंदे पानी को लेकर नाराजगी जताई। समाजसेवियों ने जिला प्रशासन से नदी के प्रदूषित हो रहे पानी को स्वच्छ बनाने के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार सुबह सात बजे समाजसेवी यमुना तट पर पहुंचे। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि तट पर सफाई अभियान की शुरुआत आठ फरवरी 2015 में हुई थी। सात वर्षों से यह अभियान लगातार जारी है। अब तक चलाए गए 124 चरणों में 43 टन कचरा नदी में जाने से रोका गया है। रविवार को दो घंटे चलाए गए सफाई अभियान के दौरान दो क्विंतल कचरा एकत्रित किया गया। जिसे नष्ट किया गया। बैठक में यमुना तट पर व्याप्त जनसमस्याओं पर बिंदुवार विचार विमर्श किया गया। संस्थापक ने बताया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के कई गंदे नाले यमुना नदी में अनवरत गिर रहे हैं। जिससे नदी का पानी लगातार काफी प्रदूषित हो रहा है। श्रद्धालुओं की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की मांग की है। सभासद छैया त्रिपाठी ने बताया कि यमुना तट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं है। समिति के संस्थापक ने करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र यमुना नदी की धार्मिक आस्था के चलते उसको स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए अपील की है। इस मौके पर तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष शिक्षक शिवम गुप्ता, दीपक सोनी, अजय पोरवाल, अर्पित गुप्ता, हर्ष गुप्ता, रज्जन बाल्मीकि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed