फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   sadhu ke makaan me mile dampati ke sav

मजदूर युवक ने पत्नी को गोली से उड़ाया, फिर खुद को मारी गोली, मौत

Tue, 11 Feb 2020 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
sadhu ke makaan me mile dampati ke sav
अजीतमल (औरैया)। साढ़ू के निर्माणाधीन मकान में मजदूर पति उसकी पत्नी का शव पड़ा मिला है। दोनों के सीने में गोली के निशान हैं। मौके पर एक तमंचा पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने पत्नी से कहासुनी के बाद गोली मारने और बाद में खुद को गोली मार आत्महत्या करने की बात कही है। दंपति एक सप्ताह पहले प्लाट खरीदने के लिए शिकोहाबाद सेे आए थे।
विज्ञापन

औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के बग्गा का पुरवा गांव निवासी शिवकुमार (33) पुत्र बच्चन लाल की शादी 10 साल फिरोजाबाद जिले के अतरारा खिरिया अहमद निवासी विश्राम सिंह की पुत्री निजा (28) के साथ हुई थी। शिवकुमार नशे का आदी है। माता-पिता गुजर चुके हैं। इकलौती संतान होने पर उसने नशे में अपनी जमीन जायदाद बेच दी थी। सबकुछ बर्बाद होने के बाद उसकी सात वर्षीय पुत्री मुस्कान नाना के घर रह रही है। बीते कुछ सालों से शिवकुमार अपनी पत्नी निजा के साथ शिकोहाबाद में कमरा लेकर मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा था।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले शिवकुमार प्लाट खरीदने के लिए अपनी पत्नी के साथ साढू़ श्यामकिशोर निवासी सूर्खीपुर रमपुरा थाना अजीतमल औरैया के यहां आया था। श्याम किशोर परिवार के साथ कानपुर में रहता है। श्याम किशोर ने शिवकुमार को अपने निर्माणाधीन मकान में ठहरा दिया था। रविवार की रात नशे की हालत में पत्नी से कहासुनी होने के बाद उसने तमंचे से पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी उसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को सुबह जब मकान में काम करने आए मजदूरों ने कमरे की खिड़की से शिवकुमार व उसकी पत्नी निजा के लहूलुहान शवों को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुनीति, अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश नारायण पांडेय, कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार बिंद सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर पहुंचे मृतका निजा के पिता विश्राम सिंह से जानकारी की। पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि मृतक शिवकुमार नशे का आदी था। वह अपने गांव की सब कुछ बेचकर शिकोहाबाद रह रहा था। अभी करीब एक हफ्ते पहले ही यहां आया था। दोनों पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ होगा। जिसके चलते पहले शिवकुमार ने अपनी पत्नी को गोली मार कर हत्या कर दी। बाद में स्वयं अपने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शवों के पास से एक तमंचा व खाली खोखे बरामद हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति और अधिक स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed