फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sadhna Gupta did not forget Maika Bidhuna

मायका बिधूना नहीं भूली साधना गुप्ता

Sun, 10 Jul 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sadhna Gupta did not forget Maika Bidhuna
बिधूना (औरैया)। समाजवादी के संरक्षक मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता के निधन की खबर आते ही बिधूना कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। साधना बिधूना की रहने वाली थी, उनके दो भाई बिधूना में व्यवसाय करते हैं। बहनोई प्रमोद गुप्ता विधायक और चेयरमैन रह चुके हैं।
विज्ञापन

साधना ने इंटर तक की शिक्षा नगर में स्थित गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज से की। इसके बाद वर्ष 1986 में फर्रुखाबाद के व्यापारी चंद्रप्रकाश गुप्ता के साथ शादी हुई। प्रतीक उनके बेटे हैं और साधना उन्हीं के साथ लखनऊ में रह रही थीं। साधना का अपनी मां हेमलता गुप्ता से बहुत ज्यादा लगाव था वह जब तक जीवित रहीं साधना उन्हें देखने अक्सर बिधूना आया करतीं थीं।
विज्ञापन

चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी साधना थी। उनसे छोटी कल्पना गुप्ता, फिर भाई सचिन पति गुप्ता व नितिन पति गुप्ता है। साधना की पहली शादी फर्रुखाबाद में जबकि दूसरी शादी मुलायम सिंह यादव के साथ हुई थी। वहीं बहन कल्पना की शादी प्रमोद कुमार गुप्ता के साथ हुई है। प्रमोद गुप्ता बिधूना क्षेत्र से विधायक व नगर के चेयरमैन रह चुके हैं। साधना के दोनों भाई व्यापार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed