{"_id":"6a231355f495cc011601352c","slug":"sachin-reached-the-village-as-sdm-and-was-welcomed-auraiya-news-c-211-1-aur1008-146127-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एसडीएम बनकर गांव पहुंचे सचिन का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एसडीएम बनकर गांव पहुंचे सचिन का स्वागत
Fri, 05 Jun 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो-49 परिजन के साथ मौजूद सचिन।संवाद
- फोटो : अमर उजाला
एरवाकटरा। यूपीपीसीएस परीक्षा में 31वीं रैंक प्राप्त कर एसडीएम पद पर चयनित हुए क्षेत्र के सचिन कुमार का शुक्रवार को पहली बार अपने पैतृक गांव बोझा दोबामाफी पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद गांव स्थित ऋषि दुर्वासा मंदिर व रघुनाथपुर स्थित ठाकुर जी मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि उन्हें आगामी 15 जून को लखनऊ स्थित प्रशासनिक भवन में रिपोर्ट करना है।
सचिन कुमार के पिता प्रमोद कुमार आगरा पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उनके साथ पिता के अलावा माता पुष्पा देवी भी गांव पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपने चाचा अजय कुमार, चाची किरन देवी और बहनों पूजा व सोनम के साथ मंदिरों में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
सचिन ने बताया कि उन्होंने कानपुर के लाल बंगला स्थित विद्या निकेतन इंटर कॉलेज से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वर्ष 2020 में मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीटयूट इलाहाबाद से बीटेक की डिग्री हासिल की और दिल्ली में रहकर यूपीएससी एवं पीसीएस की तैयारी की।
पहले ही प्रयास में उनका चयन एसडीएम पद के लिए हो गया। इस अवसर पर निशांत राज, सतीश कुमार, जय सिंह, लाल सिंह, अखिलेश व विवेक सहित लोगों ने उनका अभिनंदन किया। (संवाद)