फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   rush for make voter

वोट बनवाने को मची होड़

Fri, 06 Nov 2015 11:57 PM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
rush for make voter
पंचायत चुनाव के तहत प्रधानी चुनाव के लिए वोट कटवाने और बढ़वाने की प्रक्रिया जारी हो गई है। इसके चलते तहसील में लोगों की भीड़ जुट रही है। वोट बढ़वाने के क्रम में प्रधान भी ग्रामीणों की मदद में लगे हैं। वहीं बीएलओ वोट संशोधन प्रक्रिया से अपने को दूर करने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर वोट वढ़वाने के लिए फरियादियों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन


इसके चलते तहसील में अन्य कार्य के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसील में वोट बढ़वाने पहुंचे राम सुखलाल, बेटा लाल, प्रेमादेवी, राजरानी, देवदत्त, जितेंद्र कुमार,  मीरादेवी, मन सुखलाल आदि ने बताया कि वह लोग गांव में ही रह रहे हैं फिर भी उनके वोट काट दिये गये हैं। ऐसा राजनीतिक दबाव के कारण हो रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम से वोट बढ़वाए जाने की मांग की है। तहसील में मौजूद बीएलओ पंकज, आलोक कुमार, संजय ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से सभी के वोट बढ़ाने के निर्देश है। उन्हें वोट संशोधन कार्य में दबाव झेलना पड़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed