फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   RRC center filled with straw, responsible people unaware

Auraiya News: आरआरसी केंद्र में भरा भूसा, जिम्मेदार बेखबर

Tue, 03 Jun 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 03 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
RRC center filled with straw, responsible people unaware
एरवाकुईली के आरआरसी सेंटर में भरा भूसा। - फोटो : एरवाकुईली के आरआरसी सेंटर में भरा भूसा।
एरवाकटरा। विकासखंड की ग्राम पंचायत एरवाकुईली में आरआरसी सेंटर बनाया गया था। अब यहां पर कचरा निस्तारण के बजाए भूसा भरा है। ऐसे में ये सेंटर बेमकसद साबित हो रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में दो वर्ष पहले घरों से निकलने वाले कूड़ा निस्तारण के लिए करीब 11 लाख रुपये की लागत से आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) बनाया गया था। साथ ही घरों से कूड़ा एकत्र करने के लिए ई रिक्शा कूड़ा गाड़ी भी खरीदी गई थी।
विज्ञापन

बैटरी चालित कूड़ा गाड़ी से घरों से गीले और सूखे कूड़े को अलग -अलग एकत्र करना था। एकत्रित गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाने और प्लास्टिक बेस्ट आदि अलग कर उसे रि-साइकलिंग कर पंचायत की आय बढ़ाने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, दो वर्ष बीतने के बाद भी इस केंद्र का संचालन नहीं हो सका। यही कारण है कि जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। केंद्र में भूसा भरा हुआ है।
संबंधित सचिव को मौके पर भेजकर आरआरसी सेंटर का भूसा खाली कराया जाएगा। मामले में ग्राम पंचायत को कारण बताओ नोटिस भी दिया जाएगा।
-संजीव कुमार पांडेय, बीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed