{"_id":"61e6eb14d815a678be03c952","slug":"rook-corona-shadi-auraiya-news-knp676026615","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के पवित्र बंधन पर फिर से कोरोना का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के पवित्र बंधन पर फिर से कोरोना का साया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में लगातार कोरोना के संक्रमितों के बढ़ते आंकड़ों से शादी समारोह पर बंदिशें लग गई। समारोह में केवल 200 लोग शामिल हो सकते है। संक्रमण और बढ़ा तो यह संख्या 100 तक सीमित हो सकती है। इसी आशंका में वे लोग परेशान है, जिन्हें अपने बेेटे और बेटी की शादी करनी है। संक्रमण की वजह से शादी का जश्न फिर से फीका होने जा रहा है।
साल 2020 से ही कोरोना महामारी शादी-ब्याह के जश्न को फीका करती आ रही है। कई लोग शादी टाल चुके है। जो लोग शादी करते भी है उन्हें मेहमानों की संख्या सीमित करनी पड़ती है।
जश्न की हर हसरत धरी की धरी रह जाती है। शादियों से जुड़े कारोबार भी प्रभावित हो रहे है। मैरिज हाल, टेंट, हलवाई, बैंड बाजा, और डीजे आदि के कारोबार प्रभावित हो रहे है।
विज्ञापन
पिछले वर्ष स्थगित शादियां एक बार फिर, संक्रमण के चक्कर में फंस गई है। लोगों ने कार्ड तक बांट दिए है। बैंड बाजा, हलवाई, डीजे शामियाना और मैरिज हाल तय हो चुके है। कई लोगों ने अग्रिम भुगतान भी कर दिया है। अब नई कोरोना गाइड लाइन के हिसाब से शादियों आयोजन करना मुश्किल हो रहा है।
समझ में नहीं आ रहा किसे बुलाएं किसे न बुलाएं। निमंत्रण कार्ड बट चुके है। अधिकतर लोग मेहमान पर ही छोड़ दे रहे हैं कि वे समारोह में शरीक हो या नहीं। आखिरकार कोरोना गाइड लाइन का पालन तो करना ही है। इसी बीच शादी भी होनी है। इसे मेहमान भी समझते हैं।
ज्योतिषाचार्य अरूण कुमार मिश्रा ने बताया कि जनवरी में 22,23,24 और 25 तारीख को ही मुहूर्त है। फरवरी में 5,6,7,9,10,11,12,18,19,20 और 22 फरवरी अर्थात 11 शुभ मुहूर्त है। मार्च में 4 और 9 को ही शादियां हो सकेंगी। अप्रैल में 19 से 24,29 अप्रैल को विवाह हो सकेंगे। मई में 2,3,9,10,11,12,18,19,20,21,26,27 और 31 मई को विवाह के योग है।
जून में 1,5,6,7,8,10,11,13,17,23 और 24 तारीख को विवाह हो सकेंगे। जुलाई में 4,6,7,8,9 तारीख को शुभ मुहूर्त रहेंगे। अगस्त, सितंबर और अक्तूबर में चातुर्मास होने के कारण मांगलिक कार्य ही होंगे। नवंबर माह में देवोत्थान एकादशी के साथ 26,28 और 29 समेत चार दिन विवाह हो सकेंगे। दिसंबर में 2,4,7,8 और 9 को शुभ मुहूर्त हैं।