फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Roof of mud-walled room collapses; youth injured by falling beam.

Auraiya News: कच्चे कमरे की गिरी छत, धन्नी गिरने से युवक घायल

Wed, 26 Aug 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 26 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Roof of mud-walled room collapses; youth injured by falling beam.
फफूंद। भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ममरेजपुर खाम के गांव हज्जी का पुरवा में सोमवार रात बारिश के दौरान एक कच्चे कमरे की छत गिर गई। हादसे के समय कमरे में मौजूद युवक पर छत की लकड़ी की धन्नी गिर पड़ी। इससे उसके पैर व गर्दन में चोट आई। उसे सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी असगर अली कच्चे कमरे में रहते हैं। बताया कि बारिश से सोमवार रात छत से मिट्टी गिरने लगी थी। खतरा भांपकर वह पत्नी के साथ कमरे में रखा सामान बाहर निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक पूरी छत भरभराकर गिर पड़ी। छत की लकड़ी की धन्नी उसके पैर पर गिर गई। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे के समय उसके बच्चे कमरे के बाहर छप्पर में सो रहे थे। इससे वह बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व टीम ने जांच की। पीड़ित ने बताया कि उसने कई बार ग्राम प्रधान से आवास की मांग की थी, लेकिन उसे आवास नहीं मिला।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed