{"_id":"633f27fa0faa4f53bb216c0f","slug":"robbers-robbed-one-lakh-15-thousand-from-the-contractor-auraiya-news-knp7219277108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों ने ठेकेदार से लूटे एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवकों ने ठेकेदार से लूटे एक लाख रुपये
विज्ञापन
फफूंद। कस्बे के अछल्दा चौराहे के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने एक कार सवार ठेकेदार से मारपीट कर एक लाख पंद्रह हजार रुपये लूट लिए।
ठेकेदार के चिल्लाने पर भीड़ आती देख लुटेरे अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
थाना क्षेत्र के विजयपुर नगला पाठक निवासी हरगोविंद सिंह सोलर प्लांट की ठेकेदारी करते हैं। गुरुवार शाम वह कार से गांव करही में मजदूरों को भुगतान करने जा रहे थे।
अछल्दा चौराहे से दो सौ मीटर दूर पहुंचते ही पिता विशंभर सिंह का फोन आने पर कार सड़क किनारे खड़ी कर बात करने लगा।
तभी चौराहे की ओर से आए पल्सर बाइक सवार दो लुटेर आए और का गेट खोलकर मारपीट करने लगे और कार की सीट पर रखा एक लाख 15 हजार रुपयों से भरा बैग लूट लिया।
पीड़ित के चीखने-चिल्लाने पर बचाने के लिए राहगीरों को आता देख लुटेरे हड़बड़ाहट में बाइक छोड़कर भाग गए। एक लुटेरा बैग लेकर चौराहा की तरफ जबकि दूसरा लुटेरा थाने की ओर भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की। पुलिस बाइक को अपने साथ थाने ले गई। अपराध निरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि लूट की घटना संदिग्ध है। मामला आपसी लेनदेन का बताया जा रहा है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।