फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   robbers looted teacher purse

शिक्षिका से पर्स लूट कर भागे लुटेरे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Tue, 27 Jul 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
robbers looted teacher purse
फफूंद (औरैया)। अजीतमल से पति के साथ स्कूटी से घर लौट रही शिक्षिका को फफूंद-दिबियापुर रोड पर बाइक सवार लुटेरों ने रोककर पर्स लूट लिया। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर सुगंधा पुरवा के पास लुटेरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

दिबियापुर के प्राथमिक विद्यालय उमरी में तैनात पुरवा झाबर निवासी शकुंतला देवी मंगलवार दोपहर अजीतमल से बीएलओ की ड्यूटी करके पति कुंवर बहादुर के साथ स्कूटी से घर जा रहीं थीं। फफूंद दिबियापुर रोड पर गोशाला के पास पीछे से आए नकाबपोश बाइक सवार दो लुटेरों ने उनकी स्कूटी रोक ली। शिक्षिका का पर्स छीनकर भाग गए। शिक्षिका ने बताया कि पर्स में छह हजार रुपये व फोन था। शिक्षिका ने पुलिस को लूट की सूचना दी। दिबियापुर और फफूंद पुलिस ने घेराबंदी कर लुटेरों को पकड़ लिया। पुलिस उन्हें दिबियापुर थाने ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed