फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   robbed cash and jewelry by entering the house

सिर में तमंचा सटाकर घर से नकदी व जेवर लूटे

Sun, 10 Jul 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
robbed cash and jewelry by entering the house
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के वाकरपुर गांव में तीन लोगों ने तमंचा लगाकर एक घर से नकदी व जेवर लूट लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वाकरपुर गांव निवासी अवध पुत्र सुरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार रात वह खेत पर धान की रोपाई कर रहा था। घर में भाभी मनीषा, भतीजा मोहन व मां प्रेमा देवी थी। तभी रात करीब डेढ़ बजे तीन लोग छत पर चढ़कर घर के अंदर घुस आए। भतीजे के सिर में तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। अलमारी में रखे करीब 70 हजार रुपये व जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने तीनों को पहचान लिया है। सदर कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed