फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Roadways bus stand built in Bidhuna but facilities missing

Auraiya News: बिधूना में रोडवेज बस स्टैंड बना मगर सुविधाएं नदारद

Tue, 07 Jan 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 07 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus stand built in Bidhuna but facilities missing
स्टेशन प्रभारी व कार्यालय में जड़ा ताला व मोबाइल चार्ज करता चालक। - फोटो : स्टेशन प्रभारी व कार्यालय में जड़ा ताला व मोबाइल चार्ज करता चालक।
बिधूना। कस्बा में तहसील के पीछे रोडवेज बस स्टैंड तो है, लेकिन वहां पर सुविधाएं शून्य हैं। कर्मचारियों और यात्रियों की सुविधा के लिए बने कमरों में ताले लटक रहे हैं। ऐसे में यहां के यात्रियों को खुले में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। वहीं कर्मचारियों को भी दिक्कतें होती हैं। यात्रियों को बस के आने व जाने की जानकारी नहीं मिल पाती है। वहां पहुंचने वाली बसों के चालक-परिचालकों को भी अक्सर परेशानी होती है।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अमर उजाला की टीम रोडवेज बस स्टैंड पहुंची। तो वहां सभी कमरों और शौचालय में ताले लटकते मिले। परिसर में खड़ी दो बसों के चालक व परिचालक उसमें बैठे थे। एक बस के चालक आसिफ ने बताया सुबह 9ः30 बजे स्टेशन पर बस लाया था। उस समय भी यहां कमरों में ताले लगे थे और अभी भी लगे हैं। सुबह कर्मचारी परिसर की सफाई कर चला गया। चालक के बैठने के लिए कुर्सियां नहीं थी। पूछताछ कार्यालय में कोई तैनात नहीं मिला। स्टेशन प्रभारी के रूम में ताला लटकता मिला। विभागीय अधिकारी भले ही बस स्टेशन के बेहतर संचालन का दावा कर रहे हों, लेकिन हकीकत उससे अलग है। मौजूद चालक व परिचालकों ने बताया कि यहां तैनात कर्मचारी विनय का मोबाइल चोरी हो गया है। इस कारण उससे संपर्क करना भी मुश्किल होता है।
विज्ञापन

--------------------
बोले जिम्मेदार--------
बस स्टैंड पर एक व्यक्ति की तैनाती की गई है। हो सकता है वह खाना खाने गया हो और उसी समय कोई व्यक्ति गया हो। जानकारी की जा रही है। हालांकि बस स्टैंड से विधिवत बसों का संचालन किया जा रहा है। - अपर्णा मीनाक्षी , एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed