फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Roadways bus collided with dumper, 25 injured

रोडवेज बस डंपर से टकराई, 25 घायल

Wed, 22 Jun 2022 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collided with dumper, 25 injured
फोटो-21एयूआरपी-17- हादसे के बाद सड़क पर बैठी सवारियां। संवाद - फोटो : AURAIYA
ऐरवाकटरा (औरैया)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एरवाकटरा थाना क्षेत्र के उमरैन गांव के पास बहराइच से जयपुर जा रही रोडवेज बस डंपर से टकरा गई। हादसे में चालक समेत 25 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां से उन्हें सैफई रेफर किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात 12:30 बजे के करीब बहराइच डिपो की बस उमरैन गांव के पास आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा टकराई। हादसा होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में चालक, परिचालक समेत करीब 25 लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पेट्रोलिंग टीम के साथ ऐरवाकटरा थाने की पुलिस पहुंची और घायलों को सीएचसी ऐरवाकटरा भेजा। जहां से कुछ को गंभीर चोटें होने पर सैफई रेफर किया गया।
विज्ञापन

परिचालक रविशंकर त्रिवेदी निवासी बहराइच ने बताया कि बस में 56 लोग सवार थे और बस रुपैडिहा बहराइच से जयपुर जा रही थी। थाना प्रभारी रामसहाय पटेल ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक गाड़ी लेकर भाग गया है। दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाकर यातायात रात में ही सामान्य करा दिया गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक को झपकी आने का अंदेशा
डंपर में पीछे से बस टकराने के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई। आगे की ओर बैठी सवारियों को चोटें आईं। यात्रियों ने बताया कि रात का वक्त होने की वजह से बस में सवार अधिकांश लोग सो रहे थे। जिस जगह हादसा हुआ वहां पर भी अंधेरा था। मौके पर पहुंची पुलिस को कुछ ने बताया कि शायद चालक को झपकी आई और वह आगे चल रहा डंपर नहीं देख पाया। इस कारण बस पीछे से टकरा गई और हादसा हो गया।

हादसे में ये लोग हुए घायल
बस में सवार 56 लोगों में चालक शमीम, परिचालक रविशंकर त्रिवेदी निवासी बहराइच, काजल (23) पुत्री बलराम, बेबी सिंह (45) पत्नी बलराम, बलराम (50) पुत्र सालिगराम निवासी हुजूरपुर बहराइच, अमरीश (24) पुत्र बहादुर निवासी नेपाल, ब्रज बहादुर (58) निवासी नेपाल, लक्ष्मी (24) पुत्री विजय पटेल निवासी बड़ोदरा गुजरात, पूरन थापा (55) पुत्र बालाराम थापा निवासी अहमदाबाद, हनोंद्र बहादुर (52) थापा पुत्र धोजे थापा निवासी नेपाल, मजीद (25) पुत्र नान बाबू निवासी श्रावस्ती, अनिल कुमार (30) पुत्र देवतादीन कश्यप निवासी श्रावस्ती, मोहन बहादुर (40) पुत्र नरबहादुर निवासी नेपाल, योगेंद्र यादव (26) पुत्र राम नक्षत्र निवासी बहराइच, मनोज (27) पुत्र लोकेंद्र भाई केजी निवासी अहमदाबाद, अशोक (20) पुत्र राम मनोरथ निवासी बहराइच, प्रेम सिंह (27) पुत्र पद्म सिंह निवासी नेपाल, आसाराम (20) पुत्र परशुराम, अजय कुमार (20) पुत्र रामनरेश निवासी बहराइच, नागर (22) पुत्र नंदाराम निवासी नेपाल, देवंत भंडारी (25) पुत्र नंदाराम, पवन (20) पुत्र शिवनाथ, रामबाबू पुत्र बहलो सिंह, बालकुमारी पत्नी रामबहादुर, निठमत पुत्र गंगाराम, रमेश खत्री पुत्र काशीराम निवासी नेपाल घायल हो गए।

घायलों को लेकर जाती एंबुलेंस। संवाद

घायलों को लेकर जाती एंबुलेंस। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed