फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   road,positive news,auraiya news,auraiya

बेला से औरैया के बीच छूटा फोरलेन और बाईपास 834 करोड़ से बनेगा

Fri, 28 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
road,positive news,auraiya news,auraiya
दिबियापुर (औरैया)। बिलरायां-पनवाड़ी राजमार्ग पर बेला से औरैया के बीच छूटे फोरलेन को पूरा कराने एवं कंचौसी से बिझाई होते हुए असेनी तक बनने वाले बाईपास के लिए सहमति मिल गई है। यह निर्माण कार्य 834 करोड़ रुपये से होना है। शासन से डीपीआर स्वीकृति के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बिलरायां-पनवाड़ी राजमार्ग पर औरैया से बेला के बीच सड़क मार्ग फोरलेन होने से छूटा है। इसको फोरलेन किए जाने के लिए कई सर्वे हो चुके हैं। वहीं दिबियापुर कस्बे का मुख्य बाजार सड़क पर होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति रहती है। इस समस्या के निदान के लिए दिबियापुर में बाईपास भी प्रस्तावित है। काफी समय से दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं बाईपास के लिए प्रयासरत हैं। लाखन सिंह राजपूत ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने संबंधित मार्ग के चौड़ीकरण एवं कंचौसी से बिझाई होते हुए असेनी तक बाईपास निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री को पत्र सौंपा था। इसके लिए प्रमुख अभियंता पीडब्ल्यूडी ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इसमें करीब 834 करोड़ रुपये खर्च आएगा। जल्द से जल्द डीपीआर बनाए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। डीपीआर स्वीकृत के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

समाधान पुर्वा से कंचौसी तक चौड़ीकरण स्वीकृत
समाधान पुर्वा से मेडिकल कॉलेज बरमूपुर होते हुए कंचौसी तक सड़क के चौड़ीकरण के लिए स्वीकृति मिल गई है। बजट आते ही काम शुरू हो जाएगा। कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने बताया कि इससे औरैया-कन्नौज मुख्य सड़क मार्ग से बरमूपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज तक आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट को दिलाएंगे स्वीकृति
शुक्रवार दोपहर पहुंचे कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने मरीजों एवं उनके तीमारदारों से हाल जानने के लिए चिचौली पहुंचे। यहां बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर जल्द बनाने को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट से मरीज के बेड तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए बिछाई जाने वाली पाइप लाइन के प्रोजेक्ट स्वीकृत कराने के लिए वह प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed