{"_id":"5fc142538ebc3e9bf4623c42","slug":"road-jam-auraiya-news-knp596703776","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम खुलवाने के लिए पुलिस को बहाना पड़ा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम खुलवाने के लिए पुलिस को बहाना पड़ा पसीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। नहर पुल पर शुक्रवार को दिन में कई बार जाम लगा। जाम में फंसने से बाजार खरीदारी करने निकले लोग काफी परेशान हुए। जाम खुलवाने के लिए यूपी 112 टीम के कांस्टेबलों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
दिबियापुर में नहर पुल पर जाम लगना रोजाना की बात हो गई है। वाहन चालकों की जरा सी असावधानी नहर पुल पर जाम का कारण बन जाती है। शुक्रवार को यहां कई बार जाम लगा। जाम की समस्या से निबटने के लिए यहां तैनात यातायात पुलिस, दिबियापुर थाने की पुलिस के साथ पास में ही खड़े यूपी 112 वाहन की टीम को भी आगे आकर मशक्कत करनी पड़ी। नहर बाजार के दुकानदारों के साथ भगवतीगंज स्टेशन रोड, सहायल तिराहे से लेकर वीजीएम कालेज तक दुकानदार परेशान रहते हैं।
दुकानदारों का कहना है कि नहर पुल से दूसरी ओर से कोई भी ग्राहक उनके पास नहीं पहुंच पाता। ग्राहक नहर पुल पर जाम में फंसने की आशंका में दूसरी ओर नहीं जाता। इससे दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।