{"_id":"5fb2c53f8ebc3e9ba75ca9e9","slug":"road-jam-auraiya-news-knp5945019134","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे बंद रही रेलवे क्रांसिंग, जाम जोखिम में डालकर ट्रेक पर चले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे बंद रही रेलवे क्रांसिंग, जाम जोखिम में डालकर ट्रेक पर चले लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। कस्बा स्थित रेलवे क्रासिंग सोमवार की सुबह दो घंटे तक बंद रही। इसके चलते क्रासिंग के दोनों ओर दूर-दूर तक जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, कुछ दोपहिया वाहन सवार जाम से बचने के लिए जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक से होकर निकले। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को रेलवे ट्रैक से हटाया।
अछल्दा रेलवे क्रासिंग का फाटक सुबह 9 से 11 बजे तक बंद रहा। दो घंटे तक क्रासिंग बंद रहने से बिधूना और फफूंद मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगने से जाम लग गया। भैया दूज का त्योहार होने के नाते भाइयों को टीका करने जा रही महिलाओं को जाम में फंसने से खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
जाम में फंसे दो पहिया वाहन सवार गलियों के रास्ते रेलवे ट्रेक पर जा पहुंचे। लोग रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाते नजर आए। जाम की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंची। भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार ट्रेनों के आने के दौरान रेल लाइनों के बीच फंसे लोगों को हटाने में पुलिस को अधिक परेशानी हुई। लगभग 11 बजे फाटक खुलने के बाद पुलिस कर्मियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था बहाल कराई।