फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   road jam

क्रॉसिंग बंद होने से लगा जाम, लोग परेशान

Fri, 09 Oct 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
road jam
कंचौसी। डाउन लाइन पर कंचौसी-फफूंद स्टेशनों के बीच ट्रैक मरम्मत के चलते गुरुवार को क्रासिंग बंद होने से लंबा जाम लग गया। ट्रैक पर काशन के चलते करीब पौने दो घंटे तक वाहन फंसे रहे। काशन के चलते ट्रेनें 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से निकल रही हैं। इससे लोग परेशान हो रहे।
विज्ञापन

अनलॉक के बाद से रेलवे धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन लगातार बढ़ा रहा है। ज्यादा ट्रेनें चलने से कंचौसी क्रॉसिंग ज्यादा समय तक बंद रहती है। इससे लोगों को क्रासिंग खुलने का इंतजार करना पड़ता है। कोरोना संक्रमण काल में करीब छह महीने तक ट्रेनों का संचालन बहुत कम था। तब क्रासिंग जल्दी खुल जाती थी। अब ट्रेनों की संख्या बढ़ गई है। इससे हालात पुराने जैसे हो गए। ट्रेनों के आवागमन के चलते अक्सर क्रासिंग बंद रहती है। इसकी वजह से लोगों को जाम से आए दिन रूबरू होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को डाउन ट्रैक पर कंचौसी-फफूंद स्टेशनों के बीच ट्रैक की मरम्मत से चलते 30 किलोमीटर की स्पीड का काशन लगा हुआ है। इससे ट्रेनें धीरे धीरे चल रही हैं। जब तक एक ट्रेन पास हो पाती है, दूसरी ट्रेन या जाती है। सुबह से दोपहर एक बजे तक दो बार लोग घंटों जाम में फंसे रहे। रेलवे सूत्रों के अनुसार, ट्रेनों का संचालन अधिक होने से आटोमेटिक क्रासिंग खुलने में विलंब हो रहा है साथ ही ट्रैक मरम्मत होने से ट्रेनों की गति बहुत धीमी है, जिसे कारण जाम की समस्या अधिक हो रही है। इसका समाधान ओवर ब्रिज निर्माण के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed