{"_id":"6830be863be73cc1c4062750","slug":"road-construction-work-of-bus-stand-stopped-auraiya-news-c-211-1-aur1008-126352-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बस अड्डे की सड़क का निर्माण कार्य बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बस अड्डे की सड़क का निर्माण कार्य बंद
Fri, 23 May 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 23 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
आधी अधूरी सड़क पर पड़ी गिट्टी।
- फोटो : आधी अधूरी सड़क पर पड़ी गिट्टी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से रोडवेज बस अड्डे की सड़क का निर्माण जल्द से जल्द करने के निर्देश हैं। इसके बाद भी ठेकेदार ने काम बंद कर दिया है। इससे लोगों को पैदल व वाहन से निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अमर उजाला की ओर से इस संबंध में कई बार प्रकाशित खबर व नगरवासियों के अनशन की चेतावनी के बाद इस सड़क का निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन ठेकेदार ने कुछ स्थानों पर गिट्टी डालने के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया है। मोहल्लावासी श्रीकृष्ण और आदर्श यादव का कहना है कि अगर सड़क का निर्माण जल्द नहीं हुआ तो आने वाली बरसात में हर साल की तरह फिर जलभराव होगा। इससे आवागमन बाधित हो जाएगा।
लोगों ने बताया कि ठेकेदार बरसात के बाद निर्माण पूरा करने की बात कह रहा है। वहीं ठेकेदार अतुल यादव ने बताया कि मजदूरों के यहां शादी समारोह था। वहीं लोगों ने बस स्टेशन की मुख्य सड़क को ऊंचा बनाने की बात थी, लेकिन सड़क ऊंचा करने का कोई एस्टीमेट नहीं है। उन्होंने दो दिन में काम शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि नौ मई को सड़क निर्माण के लिए सामान डलना शुरू हो गया था। रोडवेज बस स्टेशन की 1100 मीटर सड़क बनेगी।