{"_id":"61895df3d8261f6ef55a663b","slug":"road-civic-auraiya-auraiya-news-knp662653717","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरपुर-सरैयां व देवरपुर सड़क बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरपुर-सरैयां व देवरपुर सड़क बनी मुसीबत
विज्ञापन
फोटो-08एयूआरपी-1- शेरपुर-सरैयां के पास गड्ढों में तब्दील सड़क और भरा पानी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। औरैया-फफूंद मार्ग पर शेरपुर-सरैयां और देवरपुर गांव में सड़क के गड्ढे मुसीबत बन गए हैं। करीब पांच वर्षों से अधूरी पड़ी है। सड़क पर गड्ढों में पानी भरा होने से आएदिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। इस सड़क के निर्माण की कई बार ग्रामीण मांग कर चुके है। मगर सुनवाई नहीं है।
सपा शासन काल में 2016-17 में फफूंद-औरैया मार्ग को फोरलेन किया गया था। करीब 18 किलोमीटर की सड़क चौड़ीकरण होने से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद थी। इधर सड़क निर्माण के दौरान ही देवरपुर और शेरपुर-सरैयां गांव के किनारे आबादी और मकान होने के कारण गांव के लोग चौड़ीकरण का विरोध करने लगे।
इसी विरोध के चलते लोक निर्माण विभाग ने इन दोनों गांवों के बीच करीब 200-200 मीटर सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया। कुछ दिन बाद लोग निर्माण के लिए तैयार हो गए। सड़क निर्माण के पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी इन गांवों के बीच की सड़क नहीं बनाई जा सकी है। आज हालात ये हो गए हैं कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इन गड्ढों में पानी भरा है। इसमें अक्सर वाहन फंस कर खराब हो रहे हैं। लोग हादसे का शिकार होते हैं।
विज्ञापन
शेरपुर-सरैयां के पूर्व प्रधान शिवदत्त सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान ग्रामीणों ने गांव के रास्ते को पूर्व की तरह ही बनाने की बात रखी थी। उसी तरह लोक निर्माण विभाग ने काम कराने की बात कही, लेकिन आज तक अधूरी सड़क नहीं बनाई जा सकी है। जिससे लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।
दौलतपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि झल्लू यादव ने बताया कि फफूंद-औरैया मार्ग फोरलेन होने से लोगों का सफर भले ही आसान हुआ है, लेकिन देवरपुर और शेरपुर-सरैयां के बीच अधूरी सड़क मुसीबत बनी है। कई बार लोग इसे पूरा कराने की मांग कर चुके है, लेकिन आज तक विभाग अनदेखी कर रहा है।
सिमहारा गांव के प्रधान राजू यादव ने बताया कि दोनों गांव के बीच अधूरी सड़क को लेकर कई बार अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन अधिकारियों ने समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर भर रहा है। सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। लोगों को परेशानी होती है।
देवरपुर के ग्राम प्रधान पिंकू यादव ने बताया कि गांव में अधूरी पड़ी सड़क नासूर बन कर रह गई है। सड़क पर जलभराव होने से समस्या ज्यादा है। लोग हादसे का शिकार भी हो रहे है। बारिश में स्थिति और खराब थी। लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क बनाने की मांग की गई है। मगर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
वर्जन
देवरपुर और शेरपुर-सरैयां के बीच अधूरी पड़ी सड़क का काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही अधूरी सड़क का निर्माण कराकर समस्या दूर की जाएगी। - अनिल कुमार जाटव, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग