फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   road block due to encroachment

अतिक्रमण और सड़कों वाहन से लगा जाम, परेशान हुए लोग

Tue, 08 Jun 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
road block due to encroachment
बिधूना (औरैया)। कस्बे की सड़कों पर अतिक्रमण और आड़े तिरछे खड़े हो रहे वाहनों के कारण जाम की समस्या आम हो गई है। मंगलवार को मुख्य बाजार मार्ग पर जाम लग गया। इसके कारण राहगीरों को घंटों परेशानी उठानी पड़ी। ।
विज्ञापन

मंगलवार को बाजार में अधिक भीड़ होने के कारण नगर के मुख्य बाजार लोहामंडी व फीडर रोड पर जाम लगा गया। मुख्य बाजार में आड़े तिरछे खड़े वाहनों के कारण स्थिति और विकराल हो गई। बाजार की सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक है। इसके बावजूद चालक मनमानी कर रहे हैं। इस समस्या को लेकर कई बार दुकानदार और लोगों ने पुलिस और नगर प्रशासन से शिकायत कर मुख्य मार्ग और चौराहे पर पिकेट लगाने की मांग की है। ईओ निषाद मधुरमय ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा दुकानदारों को फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जा चुका है। दो दिन में अतिक्रमण नहीं हटा तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed