फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   road

सिंगल लेन की बजाय डेढ़ लेन का होगा एरवाकटरा-कुदरकोट मार्ग

Mon, 27 Apr 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
road
दिबियापुर (औरैया)। एरवाकटरा-कुदरकोट मार्ग पर यातायात बढ़ने के कारण प्रस्तावित सड़क का चौड़ीकरण स्वीकृत हो गया है। इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 6.65 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी। वहीं, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार का कहना है कि लॉकडाउन के बाद इस सड़क के चौड़ीकरण का काम तेजी से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

एरवाकटरा-कुदरकोट मार्ग पर यातायात बढ़ने के कारण काफी समय से इसके चौड़ा किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही थी। पीडब्ल्यूडी ने इसके चौड़ीकरण करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। 26 मार्च को सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव पास हो गया।
विज्ञापन

इसके लिए 6.65 करोड़ रुपये स्वीकृत भी हुए हैं। इस सड़क को सिंगल लेन 3.75 मीटर के बजाय डेढ़ लेन 5.5 मीटर चौड़ा किया जाना है। सोमवार को सोशल मीडिया पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसकी जानकारी दी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार एक दो दिन में सड़क के चौड़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बेला-उमर्दा मार्ग पर पुर्वा लच्छी के पास पांडु नदी पर एक पुल के निर्माण को भी शासन से हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए 84 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। यह पुल 15 मीटर लंबा एवं 7 मीटर चौड़ा होगा। एक्सईएन अनिल कुमार के अनुसार इसका निर्माण भी लॉकडाउन के बाद शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed