{"_id":"65eca9e6d3d2b39c54056e6d","slug":"road-and-foundation-of-plotting-done-on-private-land-broken-auraiya-news-c-211-1-aur1002-109561-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: निजी जमीन पर की गई प्लाॅटिंग की सड़क व नींव तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: निजी जमीन पर की गई प्लाॅटिंग की सड़क व नींव तोड़ी
विज्ञापन
दिबियापुर। एनटीपीसी कैनाल रोड पर निजी जमीन पर की गई प्लाटिंग की सड़क को कुछ लोगों ने उखाड़ कर फेंक दिया। साथ ही प्लाट की पक्की नींव तोड़कर उस पर कब्जा कर लिया गया। जमीन स्वामी महिला ने चार नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फफूंद क्षेत्र के गांव सुकुंद का पुर्वा निवासी एवं दिबियापुर में बुद्ध भीम नगर में रहने वाली आशा देवी पत्नी सुरेंद्र बाबू ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि एनटीपीसी कैनाल रोड पर उसकी जमीन पर प्लाॅटिंग की गई थी।
उसमें झाबर का पुर्वा निवासी संतोष कुमार एवं जोहरी, छेदीलाल, उनके मामा के लड़के अजीतमल के नवलपुर निवासी लालजी व कुछ लोगों ने प्लाॅट पर कब्जा कर लिया। बनी प्लाॅटिंग में पक्की नींव व सड़क जेसीबी से उखाड़ कर फेंक दी। आरोप लगाया कि जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
इधर, मौके पर मकान बनाकर रहे कुछ लोगों ने शनिवार को थाने पहुंचकर शिकायत की कि सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण उनके परिवारीजन घरों में कैद हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान के अनुसार मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही राजस्व विभाग के लेखपाल को जानकारी देकर समस्या का निस्तारण कराने के लिए भी कहा गया है।