{"_id":"8bb17347016a3db3387f23dddaa0314f","slug":"rngbaj-man-dhuna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगबाज युवक को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगबाज युवक को धुना
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर स्टैंड पर युवक को तमंचा सटाकर रंगदारी कर रहे दबंग को पब्लिक ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पब्लिक की ओर तमंचा लहराया। इससे गुस्साई भीड़ ने पकड़कर उसकी धुनाई की। पुलिस के मौके पर देर से पहुंचने से आरोपी का साथी तमंचा लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
दिबियापुर रोड फूलमती मंदिर के पास स्थित दिबियापुर स्टैंड पर एक युवक ने जमालीपुर निवासी रिंकू उर्फ पुनीत की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और रंगदारी वसूलने लगा। रिंकू ने साहस का परिचय देते हुए दबंग को पकड़ लिया और उससे तमंचा छीन लिया। बीच बाजार में मारपीट होते देख भीड़ एकत्रित हो गई
विज्ञापन
भीड़ को देख आरोपी यात्री के साथ मारपीट करने लगा। इससे आक्रोशित भीड़ ने पकड़े गए युवक की धुनाई की। इसी बीच किसी ने 100 नंबर पर सूचना दे दी।
मामला बढ़ते देख पकड़े गए आरोपी के एक अन्य साथी ने तमंचा ले लिया और मौके से फरार हो गया। जब तक मौके पर पुलिस पहुंची, तब तक साथी तमंचा लेकर फरार हो चुका था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ कर रही है। त्योहार का समय और यात्रियों की आवाजाही के बीच हुई इस घटना से लोगों में भय व्याप्त है। इस संबंध में इंस्पेक्टर विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल अभी तक मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।