फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   rinku murder case, jam by villegers

रिंकू हत्याकांड: फूटा गुस्सा, लगाया जाम

Thu, 03 Sep 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया Updated Thu, 03 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
rinku murder case, jam by villegers

दिबियापुर थाना के कस्बा ककोर में बहुचर्चित रिंकू हत्याकांड अब पुलिस के लिए गले की फांस बन गया है। 72 घंटे बीतने के बाद भी मामले का खुलासा न होने से खफा परिजनों ने ग्रामीणों संग औरैया-दिबियापुर मार्ग जाम कर दिया।

विज्ञापन




सीओ सिटी की जीप को घेर लिया। पुलिस द्वारा एक किशोरी व दो अन्य व्यक्तियों को हिरासत में लिए जाने के बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



 
रिंकू की हत्या को 72 घंटे से अधिक बीतने पर परिजनों ने ग्रामीणों संग थाने पहुंचकर एसओ का घेराव किया। घेराव होते देख एसओ फहीम अख्तर ने परिजनों के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे खफा ग्रामीणों ने कंचौसी मोड़ पर सीओ सिटी डीडी मिश्रा का घेराव किया और उन्हें खरी-खोटी सुनाई। बात न बनने पर ग्रामीणों ने ककोर बंबा के पास औरैया-दिबियापुर मार्ग जाम कर दिया।

 
सूचना पर सीओ सिटी डीडी मिश्रा, दिबियापुर थानाध्यक्ष फहीम अख्तर व फफूंद थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जाम नहीं खुल सका। बाद में पुलिस ने शक के आधार पर एक किशोरी व दो अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला।


 
बताते चलें कि 30 अगस्त को ग्राम ककोर निवासी रिंकू दिवाकर की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। पहचान छिपाए जाने को हत्या आरोपियों ने मृतक के चेहरे में तेजाब भी डाला था। आक्रोशित ग्रामीणों ने छह घंटे तक औरैया-दिबियापुर मार्ग जाम रखा था। बाद में एसपी मनोज तिवारी ने 72 घंटे में मामले का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया था।



चोरी की चोरी, ऊपर से सीना जोरी...- दिबियापुर थाने का जब ग्रामीणों ने घेराव किया तो थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझाने की बजाय उनसे अभद्रता की। अगर एसओ ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा देते तो शायद जाम लगने की स्थिति न आती।


 
 
कहीं सेटिंग का तो नहीं चला खेल...- दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ककोर में रिंकू हत्याकांड के मामले में कहीं सेटिंग का खेल तो नहीं चला, यह गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।


सूत्रों की मानें तो काल डिटेल निकलने के बाद भी पुलिस ने किसी भी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया। मगर बुधवार को जैसे ही ग्रामीणों ने औरैया-दिबियापुर मार्ग जाम किया, वैसे ही पुलिस ने किशोरी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया।



दिबियापुर पुलिस पर मिलीभगत का आरोप - रिंकू हत्याकांड मामले में खुलासा न होना और मामले में दिबियापुर पुलिस की हीला-हवाली चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों व ग्रामीणों ने दिबियापुर पुलिस पर हत्यारोपियों की मिलीभगत होने का आरोप लगाया है।


 
रिंकू हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक किशोरी को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।-फहीम अख्तर, थानाध्यक्ष, दिबियापुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed