फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   revise estimate for stp

यमुना जल को आचमन लायक बनाने की कवायद

Mon, 04 Jan 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
revise estimate for stp
औरैया। यमुना को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। नालों का गंदा पानी यमुना में जाने से रोकने के लिए दो एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) लगाने के लिए शासन को रिवाइज इस्टीमेट भेजा गया है। एसटीपी के जरिये साफ हुए पानी को सिंचाई में प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

शेरगढ़ घाट के आसपास तीन नाले यमुना नदी में गिर रहे हैं। इसमें एक नाले से शहर भर का गंदा पानी यमुना में जा रहा है तो दूसरे नाले से खानपुर का पानी जा रहा है। इसी तरह तीसरे नाले से मढ़ापुर का पानी यमुना को गंदा कर रहा है। प्रदूषित हो रही यमुना नदी का जल आचमन लायक न रहने के मुद्दे को अमर उजाला ने 23 दिसंबर के अंक में उठाया था।
विज्ञापन

इसके बाद एसटीपी लगाने के लिए रिवाइज इस्टीमेट बनाने की कवायद शुरू हुई है। एसटीपी से यमुना में गिरने वाले पानी को साफ किया जाएगा। दो एसटीपी बनाने पर विचार चल रहा है। दयालपुर व खानपुर के पानी को एक एसटीपी से साफ किया जाएगा। जालौन रोड के नाले से गिरने वाले शहर भर के गंदे पानी को साफ करने के लिए दूसरा एसटीपी लगाया जाएगा। इससे यमुना का पानी स्वच्छ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलनिगम के जेई विवेक कुमार ने बताया कि एसटीपी के लिए मार्च 2020 में इस्टीमेट भेजा गया था। 80 करोड़ से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगना था। अब रिवाइज इस्टीमेट भेजा है। एक से डेढ़ महीने में रिवाइज इस्टीमेट पर जवाब आने के बाद इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।

एक साल में नाले की चौड़ाई हो गई तीन गुना
एक साल में यमुना में गिरने वाले नाले की चौड़ाई तीन गुना हो गई है। पहले ये लगभग चार फीट के आसपास चौड़ा था अब ये 12 से 15 फीट चौड़ा हो गया है। इसी नाले से शहर भर की गंदगी यमुना में गिरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed