{"_id":"64f0dd8f137e47dc12076fe6","slug":"revenue-team-along-with-police-freed-chakrod-from-encroachment-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-2441-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: राजस्व टीम ने पुलिस के साथ कब्जा मुक्त कराया चकरोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: राजस्व टीम ने पुलिस के साथ कब्जा मुक्त कराया चकरोड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अयाना। चकरोड को कब्जा कर खेत में मिलाने की शिकायत पर गुरुवार को राजस्व टीम पुलिस के साथ अयाना पहुंची। टीम ने पैमाइश कर चकरोड के रास्ते को कब्जा मुक्त कराया। साथ ही ट्रैक्टर से जमीन समतल कर रास्ता खोला।
गुरुवार को अयाना पहुंचे कानून गो अरविंद कुमार व लेखपाल विमलेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले अयाना निवासी सत्यप्रकाश ने एडीजी कानपुर से शिकायत की थी। जिसमें गांव के कुछ लोगों पर चकरोड का रास्ता बंद कर खेत में मिलाने व आने जाने में परेशानी होनी की बात कही थी। इस पर एसडीएम अजीतमल संध्या शर्मा ने जांच कर पैमाइश के आदेश दिए थे।
पैमाइश के बाद खेत राजस्व टीम ने चकरोड की भूमि का चिह्नीकरण कर खुट्टी लगा दी। इसके बावजूद भी आरोपियों ने जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ा। जिस पर पुलिस बल की मौजूदगी में चकरोड की जमीन पर कब्जा दिलवाया। लेखपाल विमलेश ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर चकरोड को कब्जा मुक्त करवाया गया है। दोबारा कब्जा करने पर आरोपियों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।