फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Revenue personnel who came to free government land from encroachment accused of wrong measurement

Auraiya News: सरकारी जमीन कब्जामुक्त कराने पहुंचे राजस्व कर्मियों पर गलत पैमाइश करने का आरोप

Fri, 24 May 2024 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Revenue personnel who came to free government land from encroachment accused of wrong measurement
फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव भैंसोल में परिषदीय विद्यालय और ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किए हैं। नाप करने पहुंचे राजस्व कर्मियों पर प्रधान ने मनमानी करते हुए गलत नाप करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अछल्दा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत भैंसोंल की ग्राम प्रधान साधना सिंह ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम को संबोधित एक शिकायती पत्र डिप्टी कलेक्टर अमित कुमार त्रिपाठी को दिया। इसमें बताया की ग्राम पंचायत में परिषदीय विद्यालय की जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने मवेशी बांधकर अवैध कब्जा किया हैं। चार दिन पूर्व पक्का निर्माण करने की नियत से वहां ईंट भी मंगवाकर रख ली।
विज्ञापन

इसी जमीन के ठीक सामने पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर एक अन्य का अवैध कब्जा है। ग्राम पंचायत का अन्नपूर्णा भवन बनना स्वीकृत है। जब उन्होंने अवैध कब्जे को हटाने को कहा तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए उन्होंने नायब तहसीलदार बिधूना को भी शिकायती पत्र दिया। इ
विज्ञापन
विज्ञापन

स पर गुरुवार को नायब तहसीलदार क्षेत्र के राजस्व कर्मी पहुंचे। जमीन की नापजोख कराई। प्रधान ने आरोप लगाते हुए बताया की अवैध कब्जा किए लोगों से साठगांठ करके सही पैमाइश नहीं की गई। इससे अवैध कब्जा किए लोगों के हौंसले बुलंद है। जिससे ग्राम पंचायत का कार्य बाधित हैं। प्रधान ने सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed