{"_id":"6a173e3853b37ac5340b7257","slug":"revenue-lawyers-strike-continues-for-the-17th-day-auraiya-news-c-211-1-aur1024-145613-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: राजस्व अधिवक्ताओं की हड़ताल 17वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: राजस्व अधिवक्ताओं की हड़ताल 17वें दिन भी जारी
Thu, 28 May 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 28 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो -17- क्रमिक अनशन पर बैठे अधिवक्ता। स्रोत अधिवक्ता
औरैया। राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन की भ्रष्टाचार के विरुद्ध 10 सूत्री मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को 17वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण रजिस्ट्रार कार्यालय पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। 17 दिनों के अंदर तकरीबन पांच करोड़ के राजस्व की क्षति हुई है।
बुधवार को क्रमिक अनशन के मंच पर मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण चंद्र सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष राम विनोद शुक्ला, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व श्रीप्रकाश शर्मा, मुकेश सविता और उत्तम दीक्षित बैठे। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी व्यक्तिगत स्वार्थ की नहीं है।
महामंत्री हरिभानु अवस्थी ने संगठन को एकजुट रहने का आह्वान किया। उधर, प्रभारी उप रजिस्ट्रार सौरभ कुमार ने बताया कि रोजाना औसतन 25 से 30 लाख रुपये तक के बैनामे हो जाते थे। मगर पिछले 17 दिनों से एक भी बैनामा नहीं हो पाया है। इसके कारण तकरीबन पांच करोड़ से अधिक की राजस्व क्षति हुई है।