{"_id":"5e63e61e8ebc3ef41261f555","slug":"revenue-department-submitted-a-report-to-dm-for-loss-due-to-rain-and-hail-auraiya-news-knp5492370158","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की राजस्व विभाग ने डीएम को सौंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की राजस्व विभाग ने डीएम को सौंपी रिपोर्ट
विज्ञापन
औरैया। जिला प्रशासन शुक्रवार को बारिश व ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट पर रहा। राजस्व विभाग की टीम द्वारा तहसील औरैया, अजीतमल व बिधूना में शनिवार किए गए सर्वे में 4166 किसानों को प्राकृतिक आपदा से 33 फीसदी से अधिक फसलों के नुकसान की रिपोर्ट दी है।
राजस्व टीम की रिपोर्ट मेें सबसे ज्यादा 3233 किसान बिधूना तहसील में और औरैया तहसील में सबसे कम 152 किसानों के प्रभावित होने की रिपोर्ट राजस्व विभाग के लेखपालों द्वारा दी गई है। अजीतमल में 781 किसान प्रभावित हैं। शासन से प्रभावित किसानों को 24 घंटे में मुआवजा दिलाने के निर्देश को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। हालांकि देर शाम तक कृषि विभाग की रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी थी।
शनिवार को कलक्ट्रेट में डीएम अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में फसल बीमा को लेकर बैठक हुई। जिसमें 25 फीसदी या उससे अधिक क्षति हुई है। वहां पर बीमा कंपनी के प्रतिनिधि राजस्व विभाग के लेखपाल व कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक सी की संयुक्त टीम को सक्रिय करते हुए फसलों का सर्वेक्षण शीघ्र शुरू कराने के डीएम ने निर्देश दिए और किसान टोल फ्री नंबर 18002005142 व 1800120909090 का ज्यादा से ज्यादा व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को कहा।
विज्ञापन
उपकृषि निदेशक विजय कुमार ने कहा कि किसान 72 घंटे के अंदर सूचना दें। यूनीवर्सल सौंपो जनरल इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधि विशाल त्रिपाठी को इलाहाबाद बैंक शाखा पर मोबाइल नंबर 9140769609 पर फसलों की क्षति सूचना 72 घंटे के अंदर प्रत्येक दशा में दे दें। कृषि विभाग, बैंक शाखा व राजस्व विभाग के माध्यम से भी क्षति की सूचना बीमा कंपनी को दी जा सकती है।