{"_id":"66ae77c02e6b798a40033acc","slug":"retired-railway-worker-wife-and-son-surrounded-on-the-way-and-beaten-up-auraiya-news-c-12-1-knp1075-778396-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रास्ते में घेरकर रिटायर्ड रेलकर्मी, पत्नी व बेटे से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रास्ते में घेरकर रिटायर्ड रेलकर्मी, पत्नी व बेटे से मारपीट
विज्ञापन
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के भीखा पुर्वा निवासी अमन चौहान ने दिबियापुर थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि दो अगस्त को वह अपने रेल कर्मचारी पिता राकेश चौहान को रिटायर होने पर खंडवा मध्य प्रदेश से कार से लेकर घर लौट रहे थे।
जैसे ही वह दिबियापुर नहर पुल पहुंचे जाम की वजह से उनकी कार फंस गई। उसी दौरान बुलेट से पहुंचे तीन लोगों ने बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो बुलेट सवारों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कार में मौजूद माता-पिता ने जब उन्हें रोका तो उनके साथ भी अभद्रता की। यही नहीं फोन करके बाइक सवार लड़कों ने कुछ और साथियों को बुला लिया। सभी ने उनके साथ मारपीट की।
यही नहीं जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने तहरीर में वैभव गुप्ता, वैभव चौबे, शिवम राजपूत उर्फ हंटर व लगभग 10 अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद