फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Result of entrance examination of classes six and nine declared in Jawahar Navodaya Vidyalaya

Auraiya News: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह और नौ की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

Mon, 01 Apr 2024 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Result of entrance examination of classes six and nine declared in Jawahar Navodaya Vidyalaya
दिबियापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम रविवार को घोषित हो गया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल प्रवेशार्थी अपना परिणाम नवोदय विद्यालय समिति की ऑफीशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से गांव तैयापुर में आवासीय जवाहर नवोदय विद्यालय में संचालित है। विद्यालय में कक्षा छह की 80 सीटों एवं कक्षा नौ की रिक्त सीटों के लिए पिछले महीनों में परीक्षाएं आयोजित हुईं थीं। 20 जनवरी को जिले के जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन

इसमें कुल 1813 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी जबकि 10 फरवरी को जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ की लगभग दो दर्जन रिक्त सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ था। इन दोनों ही प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। शिक्षकों के अनुसार प्रवेशार्थी अपना परीक्षा परिणाम ऑफीशियल वेबसाइट पर आसानी से देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य नीलम मिश्रा के अनुसार कक्षा छह और नौ की प्रवेश परीक्षा का परिणाम आ गया है, लेकिन अभी तक विद्यालय की ई मेल पर परिणाम नहीं आया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम वेबसाइट पर देख सकते हैं।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed