{"_id":"64c0198a1bb15e42850bb494","slug":"responsible-woke-up-from-sleep-closed-illegal-cuts-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-992-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नींद से जागे जिम्मेदार, अवैध कट कराए गए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नींद से जागे जिम्मेदार, अवैध कट कराए गए बंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जिले के हाईवे पर लोगों की ओर से डिवाइडर को तोड़कर बनाए गए अवैध कट लोगों के सफर को हादसों से भरा बना रहे थे। इससे संबंधित खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने अवैध कटों को बंद करना शुरू कर दिया है।
कानपुर- आगरा हाईवे पर जैतापुर, जनेतपुर, भाऊपुर, शताब्दी होटल के सामने समेत कानपुर देहात जिले की सीमा महटौली से लेकर अजीतमल के अनंतराम तक कई जगह लोगों ने डिवाइडर को तोड़कर अवैध कट बना लिए थे। नियमों को ताख पर रखकर इन कटों से गुजरने के दौरान हाईवे पर सफर कर रहे लोगों के ऊपर हादसों का खतरा मंडराता रहता था। कई बार तो इन कटों से गुजरने के चक्कर में लोगों को अपनी जान तक गवानी पड़ी।
एनएचएआई की ओर से कई बार इन अवैध कटों पर पत्थर रखकर, डिवाइडर के बीच के हिस्से में गड्ढा खोदकर बंद करने की औपचारिकता पूरी की गई। यही कारण रहा कि लोगों की इन अवैध कटों पर आवाजाही बंद नहीं हुई। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत विशेष निर्देश दिए गए थे। वहीं खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन के साथ पुलिस अधिकारी भी हरकत में आए। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश के सख्त निर्देश के बाद हाईवे प्रबंधन ने अवैध कट बंद कराने का प्रक्रिया शुरू की है। कई जगहों पर लोहे की बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
हाईवे पर जिले की सीमा में पड़ने वाले सभी अवैध कटों को बंद किया जा रहा है। विभाग की ओर से इस बार अवैध कट बनाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। - सत्यवीर यादव, वरिष्ठ उप महा प्रबंधक, अनंतराम टोल प्लाजा