फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Reserve recruitment exam today, metal detectors and jammers will prevent disturbances

Auraiya News: आरक्षी भर्ती परीक्षा आज, मेटल डिटेक्टर और जैमर रोकेंगे गड़बड़ी

Sat, 17 Feb 2024 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Reserve recruitment exam today, metal detectors and jammers will prevent disturbances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। जिले भर में आरक्षी भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो रही है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से कई चरण के तकनीकी इंतजामात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल का प्रयोग रोकने के लिए जैमर का इस्तेमाल किया जाएगा।
इससे केंद्र और उसके आसपास मोबाइल में सिग्नल ही नहीं आ सकेंगे। वहीं परीक्षार्थियों की दो बार बायोमीट्रिक चेकिंग भी की जाएगी। इससे परीक्षा में मुन्ना भाई को आसानी से पकड़ा जा सकेगा। मेटल डिटेक्टर के माध्यम से किसी भी अवांछनीय सामग्री को ले जाने पर प्रतिबंध लगाए जाने की तैयारी की गई है। इसके साथ ही चप्पे-चप्पे की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी। शुक्रवार को अधिकारी पूरे दिन तैयारियों का जायजा लेते नजर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर दिबियापुर के वैदिक इंटर काॅलेज में पहुंचे सीओ भरत पासवान ने दिबियापुर स्थित केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां पर परीक्षा के लिए तैयार हुए कमरों का निरीक्षण किया। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान समेत परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक भी मौजूद रहे। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इधर, परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को प्रस्तावित परीक्षा के परीक्षार्थी सीटिंग प्लान की जानकारी करने के लिए पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंसेट-----

परीक्षा समय से आधा घंटे पहले प्रवेश हो जाएगा बंद

आरक्षी परीक्षा के लिए पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक होगी। अधिकारियों के अनुसार सुबह की पाली में सुबह आठ बजे से परीक्षा केंद्र पर प्रवेश शुरू हो जाएगा, लेकिन परीक्षा से आधा घंटे पहले साढ़े नौ बजे से प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसी प्रकार दूसरी पाली में दोपहर में एक बजे से ढाई बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी। जबकि परीक्षा समाप्ति के 25 मिनट बाद सभी कागजात चेक हो जाने पर ही परीक्षार्थी को केंद्र से बाहर निकलने की अनुमति होगी।




इंसेट ----

सिर पर कैप और आंखों में धूप का चश्मा प्रतिबंधित

आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान जहां 100 मीटर परिधि में फोटो कापी की दुकानें बंद रहेगी। वहीं परीक्षा केंद्र में सिर पर कैप और आंखों पर धूप का चश्मा लगाकर जाना प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही आभूषणों पर भी प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा देने जाने से पहले प्रत्येक परीक्षार्थी को निम्न बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

1- परीक्षा केंद्र से 100 मीटर परिधि में फोटो कापी की दुकानें रहेंगीं बंद

2- परीक्षा केंद्र के अंदर सिर पर कैप और आभूषण पहनकर नहीं जा सकेंगे।
3 - आंखों में धूप का चश्मा भी प्रतिबंधित रहेगा
4- प्रवेश पत्र के अलावा कोई भी पेपर प्रतिबंधित रहेगा
5- पेंसिल बाक्स, कैलकुलेटर, मोबाइल, पेन ड्राइव, कैमरा, धड़ी, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड, ब्लूटूथ, चाबी को परीक्षा केंद्र पर ले जाना प्रतिबंधित होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed