{"_id":"621e5c230a6d93109c425616","slug":"report-maarpeet-mahila-auraiya-news-knp6832908197","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतान न होने पर विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतान न होने पर विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरेया)। थाना क्षेत्र के डिल्हा सल्हूपुर में शादी के 11 साल बाद कोई संतान न होने पर ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी सीता देवी ने मंगलवार को फफूंद थाने में तहरीर देकर बताया कि पिता गेंदालाल ने उसकी शादी 2011 में डिल्हा सल्हूपुर निवासी औसान सिंह के साथ की थी। शादी के कुछ साल बाद संतान न होने की वजह से पति व ससुरालीजन आए दिन प्रताड़ित व मारपीट करते थे।
आरोप है कि 21 फरवरी को पति औसान सिंह, ससुर राम अवतार, जेठानी रूबी, देवर अजय ने लात-घूसों से मारपीट कर जीने से फेंक दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।