{"_id":"683f3d6fd05ac89fd302ff50","slug":"report-filed-against-those-who-assaulted-a-liquor-shop-salesman-auraiya-news-c-211-1-knj1003-126905-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शराब ठेके के सेल्समैन से मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शराब ठेके के सेल्समैन से मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट
Tue, 03 Jun 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
बिधूना। शराब के ठेका पर सेल्समैन के साथ बीयर लेने के दौरान हुई मारपीट में पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है।
मंगलवार को गांव पुसौली निवासी रवि कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि सोमवार को भटौली गांव के समीप प्रहलादपुर गांव के पास शराब ठेके पर सेल्समैन है। बताया कि बिधूना कस्बे के ही मोहल्ला आदर्श नगर निवासी सनी जाटव अपने दो साथियों के साथ बाइक से ठेके पर आया और गाली-गलौज कर बीयर मांगी।
गाली देने से मना किया तो सनी साथियों सहित डंडों से हमला कर दिया। शिवम बचाने आया तो उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित सेल्समैन की तहरीर पर सनी व दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी बिधूना से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया था। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)