फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report filed against five women for obstructing government work

Auraiya News: सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पांच महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 24 Jul 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 24 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Report filed against five women for obstructing government work
औरैया। बेला इलाके में कब्जे की शिकायत पर जांच करने पहुंची राजस्व टीम की कार्रवाई में बाधा डालने वाले परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट पांच महिलाओं के नाम दर्ज हुई है।
विज्ञापन

आरोपी जेसीबी के आगे बैठ गए थे और गाली-गलौज कर सरकारी काम को बाधित कर दिया था। बिधूना तहसील के लेखपाल विमलेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि राजस्व गांव पिपरौलीशिव में नाली निकालने के लिए जमीन पड़ी है। इसका पहले भी कई बार सीमांकन किया जा चुका है। 11 जुलाई को राजस्व टीम इसका सीमांकन कर नाली खोदवा रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव की सोनी पत्नी शिवम कुमार, साधना पत्नी संजय, स्वाती पत्नी गौरव, मीना पत्नी राजेश कुमार और गीता पत्नी राजेश कुमार मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि आरोपी नाली खोद रही जेसीबी के आगे बैठकर गाली-गलौज करने लगे। जबकि आरोपियों के परिवार की तरफ से ही कब्जे की शिकायत की गई थी। जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता द्वारा सरकारी नाली को जोतकर अपने खेत में मिला लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पांचों महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed